फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Worms came out in MDM, stir

एमडीएम में निकले कीड़े, हड़कंप

Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Worms came out in MDM, stir
परसेंडी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय गौरा अर्जुनपुर में एमडीएम में निकले कीड़े। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को घटिया भोजन दिया जा रहा है। इसकी हकीकत सोमवार को सामने आई। सब्जी में कीड़े मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने आननफानन में सब्जी हटवाकर दाल-चावल बनवाकर नौनिहालों को बंटवा दिया। बीएसए ने बीईओ से जांच करवाई, जिसमें कीड़े निकलने की पुष्टि हुई। बीईओ ने कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

परसेंडी विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय गौरा अर्जुनपुर में सोमवार को एमडीएम बन रहा था। शिक्षकों ने सब्जी में कीड़े निकलते हुए देखे। सोयाबीन की सब्जी बनी थी। शिक्षकों ने तत्काल ग्राम प्रधान को फोन कर जानकारी दी। स्कूल में ग्राम प्रधान की ओर से एमडीएम बनवाया जाता है। ग्राम प्रधान ने स्कूल आकर सब्जी को हटवा दिया। गनीमत रही सब्जी को नौनिहालों को बांटा नहीं गया था। उसके बाद दाल-चावल बनवाकर नौनिहालों को खिलवाया गया।
विज्ञापन

बीएसए को इसकी जानकारी होने पर तत्काल बीईओ को जांच के निर्देश दिए। मौके पर बीईओ ने जाकर जांच की। इसमें पता चला कि बरसात के चलते सोयाबीन में कीड़े पड़ गए थे। उन्होंने रसोइयां व शिक्षकों की फटकार लगाई। कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है। बीएसए अजीत कुमार का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed