फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   workar protest

सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jan 2016 12:32 AM IST
सीतापुर/ अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
workar protest

हाथ में झाडू व पंजा उठाकर पक्कापुल से विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला।

विज्ञापन
इसके जरिए नागरिकों से समर्थन मांगा। सफाई कर्मचारियों का कहना है हम लोग स्थायी व अस्थायी तौर पर शहर की साफ सफाई में विशेष भूमिका निभाते है।

पिछले दो सप्ताह से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इसके बावजूद नगरपालिका अपनी हठधर्मिता पर उतारू हैं। अभी तक कर्मचारियों से न तो कोई वार्ता हुई है न ही आश्वासन मिला। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। जबकि अन्य जनपदों में संविदा कर्मचारियों का पुनरीक्षित वेतनमान लागू किया जा चुका है, लेकिन जिले में ऐसा नहीं किया जा रहा है।


ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। इसका जवाब नगरपालिका के पास नहीं है। वहीं कर्मचारियों के तमाम बिल लंबित पड़े हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। इस बार जब तक कार्रवाई नहीं होगी, प्रदर्शन चलता रहेगा। अध्यक्ष प्यारेलाल, महामंत्री मुकेश वाल्मीकि, मनोज पावन, विनोद कुमार विकट, रामू, रामपाल, संजय, रामकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed