फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   women worshiped the banyan tree

महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
women worshiped the banyan tree
श्यामनाथ मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा करती महिलाएं। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सावित्री वट वृक्ष पूजा सोमवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ की गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए वट वृक्ष की पूजा की। नव विवाहिताओं में पूजा को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। वे अपने पति, सास व अन्य परिजनों के साथ पूजा स्थल पर पहुंची। वट वृक्ष की पूजा की और कन्याओं को फलों का दान करके व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

मान्यता है कि वट वृक्ष के पूजन के साथ वर्षा ऋतु का भी गहरा संबंध है। इस दिन से वर्षा ऋतु का प्रारंभ माना जाता है। इस पर्व के महत्व के बारे में अशोक कुमार शास्त्री ने बताया कि पौराणिक रूप से बरगद का पेड़ चिरायु होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन ही माता सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। इसलिए इस व्रत को महिलाएं बड़े हर्षोल्लास और विधि विधान के साथ मनाती है।
विज्ञापन

शहर के गौशाला स्थित राधा कृष्ण मंदिर, आलमनगर स्थित दुर्गा मंदिर सहित तरीनपुर, इस्माइलपुर व अन्य जगहों पर महिलाएं सुबह ही शृंगार करके वट वृक्ष के पास पहुंची। वृक्ष पर प्रसाद चढ़ाया। धागा बांधकर पूजा पूरी की। रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार कस्बे से लेकर गांवों में धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। महमूदाबाद संवाद के अनुसार सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए वट वृक्ष की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव विवाहिता महिलाओं में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह दिखने को मिला। वट वृक्ष को आम, खरबूजा, केला, लीची मौसमी, फल के साथ मिष्ठान अर्पित करने व कच्चे सूत से बांधने और हाथ के पंखे से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की।

पूजा के बाद वट सावित्री कथा को भी सुना। महमूदाबाद में पांडेय हाता, बरदही बाजार, श्री संकटा देवी मंदिर, सरैंया, सेमरी, पैतेपुर, सुंदौली, बन्नी, बाबूपुर आदि जगहों पर पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लहरपुर संवाद के अनुसार वट सावित्री व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं ने मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष की परिक्रमा कर पति की लंबी उम्र के लिए कामना की। नगर क्षेत्र में स्थापित पक्का तालाब तीर्थ पर भारी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। इसी तरह पिसावां, महोली व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed