फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl committed suicide due to molestation in sitapur

सीतापुरः छेड़खानी से आहत युवती ने जहर खाकर दी जान, आरोपी दबोचा

Thu, 12 Dec 2019 04:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide due to molestation in sitapur
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले सीएचसी हरगांव फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना में पुलिस ने छेड़खानी के बाद केस दर्ज कर लिया था। पुलिस का कहना है कि छेड़खानी के आरोपी को पकड़ लिया गया है। उधर, आरोपी के पिता पर जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरगांव इलाके के एक गांव की उन्नीस वर्षीय युवती सोमवार को गांव में ही दूध लेने गई थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही अंकित ने उसके साथ छेड़खानी की थी। बाद में युवती ने घर आकर आपबीती सुनाई। दोपहर को वह फिर किसी काम से जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव में ही बरगद पेड़ के पास पहले से मौजूद आरोपी अंकित ने उसे फिर रोककर उससे छेड़खानी की। जब युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी कर दी। पिटाई होने के बाद पीड़िता घर गई और उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। 

केस दर्ज कर की जा रही जांच : एसपी

girl committed suicide due to molestation in sitapur
सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में घटना स्थल पर जांच करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला

परिवार के लोग फौरन शाम को ही सीएचसी हरगांव ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ही मंगलवार को युवती के पिता ने हरगांव थाने में आरोपी अंकित के खिलाफ छेड़खानी तथा उसके पिता के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी।

एसपी एलआर कुमार का कहना है कि युवती और आरोपी युवक एक पास के ही रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से बात भी करते थे। दोनों में कई दिन पूर्व विवाद हुआ था। तब लड़की ने लड़के को थप्पड़ मार दिया था। उसके बाद नौ दिसंबर को लड़के ने युवती के साथ मारपीट की थी।

लड़की के परिवार वालों ने उसे डांटा था। बाद में यह घटना हुई। लड़की के परिवार वालों ने मारपीट, छेड़खानी, धमकी देने व जहर खिलाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed