{"_id":"f375c7e36161ea3ebd921983490db64c","slug":"women-suffring-from-meningitis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिमागी बुखार की चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिमागी बुखार की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा थाना क्षेत्र में एक महिला दिमागी बुखार की चपेट में आ गई। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिला बीते 15 दिनों से बीमार थी।
विज्ञापन
मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम भिठौरा निवासी राम लखन की पत्नी अनीता देवी (40) को 15 दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार शाम उसकी हालत अधिक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
इस पर परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसमें दिमागी बुखार के लक्षण बताए।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया, लेकिन वहां पर सही बात नहीं बताई। अब जिला अस्पताल आने पर पता चला कि अनीता दिमागी बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन