{"_id":"62ab7627bfe7eb7ee44546d8","slug":"women-s-ward-full-treatment-is-being-done-on-the-bench-sitapur-news-lko635512033","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वार्ड फुल, बेंच पर हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वार्ड फुल, बेंच पर हो रहा इलाज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में बेंच पर भर्ती महिला। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने के साथ दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही हैं। महिला वार्ड फुल हो गया है। बेंच पर लिटाकर महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। तमाम मरीजों को भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की काफी भीड़ दिखाई दी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा व जांच काउंटर पर भीड़ ही भीड़ थी। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में इस समय 41 बेड हैं। जबकि गुरुवार को 50 मरीज भर्ती थे। कई मरीज बेंच पर लेटकर इलाज करा रहे थे। मरीजों ने बताया कि दो दिन से यहां पर कोई बेड खाली नहीं है।
अस्पताल की तरफ से बताया जाता है कि जब बेड खाली हो जाएंगे, तभी बेड मिल पाएगा। बेड के अभाव में मरीजों के सामने काफी दिक्कतें आ रही है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस समय 10 से 15 महिलाओं को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। इनकी हालात को देखते हुए मजबूरी में बेंच पर लिटाया जा रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट ऐसी कि डॉक्टर भी न देख पाएं
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं इस कदर हावी हो चुकी है कि मरीजों को रिपोर्ट दिखाना भी मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को पैथालॉजी में मरीजों को जो जांच रिपोर्ट दी जा रही थी, उस पर अक्षर इतने हल्के प्रिंट हो रहे थे कि रिपोर्ट पढ़ना भी मुश्किल हो रहा था। मरीज रमेश ने बताया कि डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने गए थे तो वह पढ़ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि दोबारा रिपोर्ट लेकर आओ, तभी इसे देख सकेंगे। पैथालॉजी के कर्मचारी ने बताया कि प्रिंटर खराब है। उम्मीद है शुक्रवार को बन जाएगा।
एक्स-रे कराने के लिए परेशान रहे मरीज
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मारामारी मची थी। हर तरफ मरीज जल्द अपनी जांच करवाने के लिए परेशान थे। एक्स-रे कक्ष में मशीन सही से काम नहीं कर रही थी। इससे मरीज जांच करवाने के लिए परेशान दिखे। बार-बार वह कक्ष के अंदर जाते फिर अपना नंबर जानकार बाहर आ जाते।
पुलिस चौकी बन रही पार्किंग
जिला अस्पताल परिसर के गेट पर ही पुलिस चौकी बनी हुई है। चौकी के सामने ही लोग अपना वाहन खड़ा कर देते है। अगर कोई चौकी के अंदर जाना चाहे तो वाहनों के बीच से ही होकर जाएगा। इसी तरह अस्पताल गेट पर ही अतिक्रमण फैला हुआ है। तमाम दुकानदार गेट के सामने ही अपना दुकान लगाए हुए है। इससे अस्पताल परिसर के अंदर मरीजों को पहुंचना बहुत ही मुश्किल होता है। हर तरफ अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े हुए नजर आ रहे है।
जिला अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसकी वजह से समस्याएं आ रही है। फिर भी उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज दिया जा रहा है।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस