{"_id":"68bdccd2852e7469f00b3652","slug":"women-of-the-group-will-get-training-in-sewing-and-embroidery-sitapur-news-c-102-1-slko1052-139865-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: समूह की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: समूह की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का मिलेगा प्रशिक्षण
Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गांवों में गठित किए गए महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह अपनी आजीविका को सुधार सकें। इसके लिए शासन ने लक्ष्य तय कर दिया है। विभाग की ओर से संबंधित महिलाओं के चयन की कार्रवाई शुरू की गई है।
ग्राम पंचायतों में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए 13,00 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित महिलाओं का चयन करें। चयन में यह ध्यान रखा जाए कि जिस ट्रेड में महिलाओं की रुचि हो, उसी का चयन करें, जिससे वह लगन से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आजीविका सुधार सकें।
पहले चरण में सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मूज और जलकुंभी के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित समूहों का बैंक से कैश क्रेडिट लिमिट बनवाया जाएगा। जिससे प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं संंबंधित ट्रेड में व्यवसाय कर सकें। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण देने की कार्रवाई शुरू की गई है। ट्रेडवार चयन करने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।