{"_id":"678aa21d05b0245efc0b8d42","slug":"women-kept-nirjala-fast-for-the-long-life-of-their-son-sitapur-news-c-102-1-stp1001-125519-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
Sat, 18 Jan 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पुत्र की दीर्घायु के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने सकट चतुर्थी का निर्जला व्रत रखा। घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद चंद्रमा के निकलने के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। सुबह से ही बच्चों में तिल का बकरा काटने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
सकट चतुर्थी व्रत को लेकर शुक्रवार सुबह से ही महिलाओं ने घर में साफ-सफाई की। पूजा घरों में साफ-सफाई की। इसके बाद पूजन के लिए पकवान बनाएं। गोधूल बेला में होने वाली इस पूजा के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चन की तैयारी की। शाम को वेदी बनाकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन शुरू किया। इस दौरान सकट चतुर्थी की कथा सुनी।
बच्चों ने तिल से बना हुआ बकरा काटा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में व्रती महिलाओं ने भगवान से पुत्र की दीर्घायु और संपन्नता की कामना की। चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया और पारण कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।