{"_id":"67e98b33061c9bc5f30c7041","slug":"woman-murdered-body-thrown-in-a-sack-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129443-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महिला की हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महिला की हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव
Sun, 30 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बोरे में मिला शव।
सीतापुर। रामपुर मथुरा इलाके के गांव सेथराम के नजदीक रविवार को एक महिला का रक्तरंजित शव बोरे में मिला। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।स्थानीय लोग महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस महिला की पहचान के प्रयास में जुटी है।
सुबह आठ बजे सेथराम गांव के पास चकरोड के किनारे एक बोरे में महिला का शव पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह वह खेतों की तरफ जा रहे थे, इसी बीच उन्होंने देखा कि कुत्तों का झुंड बोरे के पास मंडरा रहा था। उसमें से बदबू आ रही थी।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जांच में पाया गया कि महिला की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान हैं। इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान होने के साथ ही कई अंगों से मांस गायब था। इसके बाद सीओ वेदप्रकाश, एएसपी दक्षिणी प्रवीण रंजन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए शव की पहचान के लिए टीमों को गठित कर दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
बाहर से शव लाकर फेंके जाने की आशंका
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि शव को बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। क्योंकि जहां शव पड़ा हुआ था, वहां पर कहीं खून के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसी आशंका भी है कि गैर जनपद से शव को यहां लाया गया है।
चर्चा में है रामपुरमथुरा इलाका
हाल ही में हुई कई घटनाओं के बाद से रामपुरमथुरा इलाका चर्चा में बना हुआ। कुछ दिनों पहले ही यहां के निवासी एक युवक ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर शव को खेत में छोड़ दिया था। इससे पूर्व एक युवक ने अपने भाई, मां समेत परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी थी।
शव की पहचान न होने की हालत में उसे शवगृह में रख दिया गया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी दक्षिणी