{"_id":"680fc9df0b5c490102090ca6","slug":"woman-molested-mangalsutra-snatched-when-she-protested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131080-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महिला संग छेड़छाड़, विरोध पर छीना मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महिला संग छेड़छाड़, विरोध पर छीना मंगलसूत्र
Tue, 29 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद निवासी एक महिला संग रविवार देर रात एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
महमूदाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि देर रात वह घर में सो रही थी। तभी अजय कुमार छत के रास्ते घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद अनिल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर भेजी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।