{"_id":"570be3914f1c1b89464a6b2a","slug":"woman-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इन्कार पर युवती ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इन्कार पर युवती ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान गवां दी। मृतका के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री की सोमवार को गोद भराई थी। लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। जिससे उसने फांसी लगा जान गवां दी। उसका कहना है कि पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महोली कोतवाली इलाके के भुड़कुड़ा गांव निवासी रिंकी (24) पुत्री तेजराम का शव सोमवार की सुबह घर के पास ही अहाते में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतका के पिता का कहना है कि उसने पुत्री की शादी रघुनाथपुर गांव से सोलंकी के साथ तय की थी। सोमवार को ही उसकी पुत्री की गोद भराई थी। इससे एक दिन पूर्व यानी रविवार को लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। उसका आरोप है कि ऐन वक्त पर उसकी पुत्री से शादी का इंकार करने पर आहत होकर पुत्री ने फांसी लगा कर जान गवां दी है।
विज्ञापन
घटना को लेकर उसने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवती की सोमवार को गोद भराई थी। इससे पूर्व ही लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया, जिसके बाद युवती ने फांसी लगा कर जान गवां दी है।