फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman guard beaten, case registered on three

Sitapur News: महिला आरक्षी को पीटा, तीन पर केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman guard beaten, case registered on three
सिपाही से मारपीट करते लोग सीसीटीवी में हुए कैद।
सीतापुर। रामपुर कलां के बेहमा चाैकी इलाके में रविवार को एक महिला आरक्षी को दबंगों ने मामूली बात पर पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। महमूदाबाद के बनेहरा गांव निवासी आरक्षी आरती सिंह गोंडा जिले में तैनात हैं। रविवार दोपहर वह बेहमा चौकी इलाके में किसी काम से जा रही थीं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि कैंडौरा के पास पीड़िता के गांव की मधु दीक्षित, उनकी बहन व भाई ने छींकने को लेकर उन्हें ताना मारा। इसी बात पर बहस हुई। इसके बाद दोनों लोग बेहमा चौकी इलाके में आ गए। आरक्षी एक दुकान पर कुछ लेने के लिए पहुंचीं जहां आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि महिला आरक्षी को चप्पलों से पीटा जा रहा है। आरक्षी ने कई बार खुद को बचाने की कोशिश की। आरोपी महिलाएं आरक्षी के कपड़े तक फाड़ती दिखाई दे रही हैं। पीड़िता के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है। पुलिस को आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed