{"_id":"59a779da9ad0497ae4451eca57ad632b","slug":"woman-fell-from-the-roof-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला छत से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला छत से गिरी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सिकंदराबाद निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी सरला देवी (40) शनिवार सुबह कपड़े धुलकर छत पर सुखा रही थी। इसी बीच वहां बंदरों का झुंड आ धमका। महिला ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि कोई मदद को पहुंचता, बंदरों के हमले से घबराई महिला छत से सड़क पर आ गिरी। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे, कि इसी बीच महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार ने पुलिस को सूचना दिये बगैर ही शव की अंत्येष्टि कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे क्षेत्र में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला करते रहते हैं।