फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman died of dengue, two ill

डेंगू से महिला की मौत, दो और बीमार

Sun, 06 Nov 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Woman died of dengue, two ill
mosquito - फोटो : demo

जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक महिला की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दो लोग बीमार हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। जबकि 304 लोग चपेट में आ गए है। 

विज्ञापन


सिधौली के मोहल्ला गांधी नगर निवासी इस्माइल की पुत्री आमिना (58) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। प्राइवेट डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान आमिना ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर, मिश्रिख के ग्राम बीबीपुर निवासी तेजपाल (36) को भी बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बा मोहल्ला जुलाहिन टोला निवासी मोहम्मद उमर (50) को भी डेंगू हुआ है। उसकी प्लेटलेट्स 56 हजार हैं। उसे डेंगू वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed