{"_id":"580114a74f1c1b6752291b22","slug":"woman-died-from-dengue-three-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला की मौत, तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला की मौत, तीन बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। डेंगू पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन नए रोगी मिले हैं। महिला का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी के साथ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 123 से बढ़कर 126 हो गई है। डेंगू से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
शहर के रंपा रोड निवासी कैलाश नाथ गुप्ता की पत्नी कृष्णा गुप्ता (48) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। प्राइवेट डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया। उनकी प्लेटलेट्स 2 हजार के करीब बचीं थीं।
विज्ञापन
इधर, मानपुर के ग्राम डेंगुरापुर निवासी मायाराम (55) को बुखार आ रहा था। डॉक्टर ने डेंगू का संदेह जताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। खैराबाद के मोहल्ला ललियापुर निवासी नईम के पुत्र इसराइल (15) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। उसकी प्लेटलेट्स 24 हजार के करीब है। लखीमपुर के मैगलगंज कस्बा निवासी निवासी कमालुद्दीन की पत्नी परवीन (40) को भी डेंगू हो गया। उसकी प्लेटलेट्स 25 हजार के करीब हैं। प्राइवेट डॉक्टर के रेफर करने के बाद परिवार ने उसे सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर जिला अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।