फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman convicted in murder case sentenced to life imprisonment

Sitapur News: हत्या के मामले में दोषी महिला को आजीवन कारावास

Sat, 25 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman convicted in murder case sentenced to life imprisonment
सीतापुर। हरगांव के कौरैया उदनापुर गांव में वर्ष 2014 में महिला की हत्या के मामले में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष जैन ने आरोपी नजमा को दोषी माना। कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास के साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कौरैया उदनापुर गांव निवासी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि 26 वर्ष पूर्व उनका विवाह शाहिना परवीन के साथ हुआ था। उनके ग्राम प्रधान रईस आलम से अच्छे संबंध हैं। रईस आलम की पत्नी नजमा को शक था कि शाहिना व रईस के बीच निकटता है। इसके चलते ही दो जून 2014 को नजमा ने लाइसेंसी बंदूक से शाहिना को गोली मार दी थी। रिजवान ने बताया कि वह अपनी पत्नी शाहिना को अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस द्वारा चार्जशीट फाइल करने के बाद कोर्ट प्रस्तुत गवाहों व साक्ष्य के आधार पर नजमा को दोषी माना और आजीवन कारावास के साथ बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed