{"_id":"6a47fcee2564c6fe800e5be2","slug":"woman-climbs-tower-after-no-action-is-taken-on-her-complaint-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159354-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तहरीर पर कार्रवाई न होने पर टावर पर चढ़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तहरीर पर कार्रवाई न होने पर टावर पर चढ़ी महिला
Fri, 03 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर में टावर पर चढ़ी महिला । संवाद
कमलापुर। इलाके के देवीपुर सुरैंचा गांव निवासी मीनू देवी शुक्रवार को कस्बा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि उसकी दी हुई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दो घंटे बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उसको नीचे उतारा।
महिला के अनुसार उसने 13 दिन पहले एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर वह टाॅवर पर चढ़ गई। क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता ने बताया कि महिला अपने पति को छोड़कर एक युवक के साथ रहना चाहती थी।
इसी संबंध में उसने तहरीर दी थी। थाने बुलाकर उसकी काउंसिलिंग भी कराई गई थी। अपनी इच्छा पूरी न होने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। महिला को थाने लाया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।