फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Withdrew 16 lakh by showing development work only on paper

Sitapur News: कागजों पर विकास कार्य दर्शाकर निकाले 16 लाख

Tue, 21 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Withdrew 16 lakh by showing development work only on paper
हरगांव। ग्राम पंचायत हैदरपुर के ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव पर कागजों में विकास कार्य दर्शाकर करीब 16 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि धरातल पर जो काम कराए ही नहीं गए अथवा अधूरे पड़े हैं, उनका भी पूरा भुगतान हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम को शपथ पत्र देकर मामले की शिकायत करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हैदरपुर के मजरा भनवापुर निवासी कमलेश कुमार ने जिलाधिकारी को दिए शपथ पत्र में बताया कि प्रधान और सचिव ने मिलकर सिर्फ कागजों पर काम दिखाकर सरकारी धनराशि का हिस्सा बांट कर लिया। लाखों रुपये निकालने के बाद भी धरातल पर कोई काम दिखाई नहीं देता है। जबकि कुछ काम अधूरे पड़े हैं। आरोप है कि पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भनवापुर में मिट्टी पटाई के लिए 93,329 रुपये, याकूब के घर के पास कुएं की मरम्मत के लिए 44,327 रुपये, रामसिंह के घर के पास कुएं की मरम्मत के लिए 43,709 रुपये, नफीस के घर से तालाब तक नाली निर्माण के लिए 63,642 रुपये और आंगनबाड़ी केंद्र पर हैंडपंप के लिए 1,73,715 रुपये निकाले गए हैं। इसके अलावा हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर पर 5,37,610 रुपये का खर्च दिखाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह बरातघर सिजौलापुर की बाउंड्रीवॉल मरम्मत व गेट निर्माण पर 1,19,269 रुपये और सामुदायिक बरातघर निर्माण पर 4,47,919 रुपये की धनराशि निकाली गई है। आरोप है कि स्ट्रीट लाइट पर भी लगभग 1,90,000 रुपये खर्च दर्शाया गया है। खंड विकास अधिकारी हरगांव विवेक मणि त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है। डीएम स्तर से ही इस मामले की जांच के लिए अधिकारी नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed