फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Will reach every home as an invitation, smeared with turmeric and desi ghee

Sitapur News: निमंत्रण बनकर घर-घर पहुचेंगे हल्दी और देसी घी लगे अक्षत

Fri, 24 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Will reach every home as an invitation, smeared with turmeric and desi ghee
सीतापुर। जिले के विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय पर अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों को विशेष निमंत्रण भेजा जा रहा है। 22 जनवरी को प्रस्तावित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सीतापुर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत चावल को हल्दी और गाय का देसी घी लगाकर जिले के सभी गांवों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख विपुल सिंह ने बताया कि जिले में जहां-जहां हिंदू परिवार रहते हैं उनके पास यह विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा। यह भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र का काम करेगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। रामलला अपने स्थान पर स्थापित होंगे। हिन्दू विचार धारा के लोग इस कार्यक्रम के लिए गांव-गांव व घर-घर जाकर अक्षत वितरण करेंगे।
विज्ञापन

इस काम में जिला संगठन मंत्री कमलेश सिंह, प्रान्त सयोजक उत्तम सिंह,धर्म गुरु आशीष शास्त्री, अनूप खेतान, महंत राजेंद्र शास्त्री, जिला मंत्री त्रिपुरेश, जिला सहमंत्री आशीष कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, श्याम बाबा, बब्लू व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed