{"_id":"64d3dd5d68a8d188ef0b20d4","slug":"will-apply-ink-on-finger-after-taking-medicine-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1230-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दवा खाने के बाद अंगुली पर लगाएंगे स्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दवा खाने के बाद अंगुली पर लगाएंगे स्याही
Thu, 10 Aug 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आम चुनाव में जिस तरह मतदान के बाद अंगुली में स्याही लगाई जाती है। उसी तरह इस बार के सर्वजन दवा सेवन अभियान में फाइलेरियारोधी दवा खाने वाले लाभार्थी की अंगुली पर निशान लगाया जाएगा। 10 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कवायद शुरू की है।
विदित रहे कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 28 अगस्त के मध्य अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के 45.20 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 3616 टीमें और 728 सुपरवाइजर तैनात किए हैं।
सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत है। बताया कि इस बार दवा खिलाने के बाद हर व्यक्ति की अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। इससे पता चल सकेगा कि किसने दवा खाई है और किसने नहीं।