फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wild animal took out buried dead bodies and ate them

Sitapur News: दफन शवों को निकालकर खा गया जंगली जानवर

Sun, 15 Sep 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Wild animal took out buried dead bodies and ate them
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में अब जंगली जानवर मुर्दों को भी नहीं छोड़ रहा है। जानवर कब्र से दो शवों को निकालकर खा लिया। इसके साथ ही एक बकरी को भी निवाला बनाया है। मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम ने जांच की है।
विज्ञापन

शेखूपुर गांव में शनिवार को गांव के निकट कब्रिस्तान में एक बच्ची का सिर कब्र के बाहर पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अमीर की आठ माह की पुत्री की मौत हो गई थी। 15 दिन पहले कब्रिस्तान में दफनाया गया था। वहीं मोइन की दुधमुंही बच्ची को भी कुछ दिन पूर्व ही दफनाया गया था। शुक्रवार रात जंगली जानवर ने कब्र से खोदकर शव खा लिया। एक बच्ची का सिर कब्रिस्तान में पड़ा मिला। जिसे परिजनों ने दोबारा से दफन कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक जंगली जानवर ने मुनीम की बकरी को भी जंगली जानवर ने हमला करके निवाला बनाया है। इसके अलावा एक और बकरी पर भी हमला किया था। जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने एक जानवर को गांव में घुसते वक्त देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर वह जानवर वापस गांव के पास गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोई भी वन कर्मी घटना के बाद भी मौके पर नहीं आया है। वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि शवों को बिज्जू जानवर ने खाया है। बकरी का शिकार सियार ने किया। सियार के पगचिह्न मिले हैं। कॉम्बिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed