फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wild animal attacked innocent child

Sitapur News: मासूम पर जंगली जानवर ने किया हमला

Fri, 11 Oct 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 11 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked innocent child
जानवर के हमले की सूचना पर पहुंचे वन कर्मी।
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम पर बृहस्पतिवार देर रात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मासूम के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। तब तक जंगली जानवर मौके से भाग गया। वन विभाग की टीमें देर रात से कॉम्बिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

चंदेसुआ गांव निवासी प्रियांकुश (6) अपने नाना के घर सैदीपुर गांव के मजरा दारापुर गया था। बृहस्पतिवार देर रात वह घर के बाहर टहल रहा था। तभी एक अज्ञात जंगली जानवर ने उसपर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। प्रियांकुश की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उनके आने की आहट सुनकर जंगली जानवर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम वन दरोगा अरविंद गिरी, वन दरोगा राजकुमार व इंद्रबली ने मौके पर पहुंच कर घायल प्रियांकुश का इलाज कराया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। उप वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। कोई भी पगचिह्न नहीं मिला है। प्रभावित क्षेत्र में कॉम्बिंग कर ग्रामीणों को सतर्क व जागरूक रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed