{"_id":"68dc238e39019e34960efcbe","slug":"who-brought-the-body-of-the-history-sheeter-to-a-deserted-place-investigation-underway-sitapur-news-c-102-1-slko1055-141394-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सूनसान जगह तक कौन लाया हिस्ट्रीशीटर का शव, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सूनसान जगह तक कौन लाया हिस्ट्रीशीटर का शव, जांच जारी
Wed, 01 Oct 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली में 50 हजार के इनामी का शव मिलने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। लेकिन शव को घटनास्थल तक कौन लेकर आया, यह अब भी सवाल बना हुआ है। सिधौली के लालपुर-नीलगांव मार्ग पर सोमवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब ग्राम पंचायत चंदकोडर-विजयपुर गांव निवासी संजय यादव (40) का शव मिला था। वह 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर था। शव के गले पर नीले निशान होने के साथ ही मुंह से झाग भी निकल रहा था। पुलिस को मौके से एक बाइक भी मिली थी। उसके घिसे हुए नाखून को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि शव को बाइक पर रखकर कहीं और से यहां लाया गया होगा। संजय पर गंभीर धाराओं में करीब 20 केस दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग निकलकर आया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि शव घटनास्थल कौन लेकर आया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग निकलकर आया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि शव घटनास्थल कौन लेकर आया है।