फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When I complained to JE, my number was blacklisted

Sitapur News: जेई से शिकायत तो ब्लैकलिस्ट कर दिया नंबर

Sat, 24 May 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
When I complained to JE, my number was blacklisted
सीतापुर। 29 मई से बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए इससे निपटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके चलते ही जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम के फोन की घंटी शनिवार को दिन भर बजती रही।
विज्ञापन

इस दौरान शनिवार दोपहर तक 108 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। एक उपभोक्ता पुनीत ने फोन कर बताया कि लाइनमैन दो दिन से फॉल्ट सही नहीं कर रहा है। जेई ने तो मेरे नंबर को ही ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। इस पर निस्तारण के लिए शिकायत एसडीएम को फॉरवर्ड की गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों को निस्तारण के लिए बिजली अफसरों के बजाए तहसीलवार तैनात एसडीएम को फॉरवर्ड की गई। एसडीएम ने इसके बाद फॉल्ट को स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के माध्यम से सही करवाया। अधिकतर शिकायतें बिजली गुल रहने पर अफसरों के शिकायत न सुनने से जुड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसका नंबर 05862-245753 व सीयूजी नंबर 9454416556 व टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया गया है। इन नंबरों पर बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करवाई जा सकेंगी।
डीएम अभिषेक आनंद ने तहसीलवार एसडीएम को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है। पहले दिन शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाके की खूब शिकायतें आई। 108 उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्या बताई। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जेई व लाइनमैन फोन नहीं उठाते है। भवानीपुर उपकेंद्र का सीयूजी नंबर हर समय व्यस्त बताया करता है। कई लोगों ने कहा कि जेई ने नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। इससे समय से फॉल्ट नहीं बन पा रही है।
उड़ा फेस, नहीं पहुंचा बिजलीकर्मी
शहर के नई बस्ती निवासी हरि प्रसाद ने बताया कि मस्जिद के पास एक फेस उड़ गया है। कई घंटे बीत गए है। कोई भी बिजलीकर्मी नहीं आया है। इससे गर्मी में बहुत समस्या आ रही है। शिकायतकर्ता को बताया गया कि एसडीएम को शिकायत भेज दी है। इसे जल्द सही करवाया जाएगा।


18 मई से गुल है बिजली
रेउसा के जमौला निवासी शीतेंद्र बजरंगी ने शिकायत की कि 18 कई से गांव में बिजली नहीं आई है। कोई भी अफसर शिकायत सुन नहीं रहा है। पहला से विकास कुमार ने बताया कि दो दिन से फॉल्ट बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed