{"_id":"678aa35ab7a9b20e4b00342f","slug":"wedding-grant-budget-received-after-two-years-sitapur-news-c-102-1-slko1052-125498-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो साल बाद मिला शादी अनुदान का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो साल बाद मिला शादी अनुदान का बजट
Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के अति दुर्बल परिवारों के लोग बेटियों की शादी आसानी से कर सकेंगे। इस नेक काम के लिए शासन ने दो साल बाद फिर से बजट जारी किया है। योजना के तहत पात्र बेटियों के अभिभावकों को समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पात्र पाए जाने पर उनके बैंक खाते में 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे। यह योजना बीते दो साल से धन आवंटन न होने के कारण बंद चल रही थी, लेकिन वर्तमान वित्तीय वर्ष में धनराशि आवंटित कर दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की बेटियों के विवाह के लिए शादी अनुदान योजना संचालित की गई है। इसके लिए निदेशक समाज कल्याण ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत http://shadianudan.upsdc.gov.in पोर्टल के माध्यम से जरूरतमंद लोग आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पात्र मिले प्रत्येक व्यक्ति को बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आवेदन के लिए यह होनी चाहिए पात्रता
शादी अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 46,080 रुपये होनी चाहिए। नगरीय क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय अधिकतम 56,460 रुपये होनी चाहिए। इसके लिए आय प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन पाने वाले आवेदकों को आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को तहसील द्वारा ऑनलाइन जारी जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक अंकित करना होगा। शादी के लिए किए गए आवेदन में पुत्री की उम्र शादी की तिथि तक 18 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी है। पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला या दिव्यांग आवेदक को वरीयता दी जाएगी। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।