{"_id":"6196a0a1bcc08d659d22d5ef","slug":"weather-took-a-turn-changed-throughout-the-day-sitapur-news-lko6050725131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, दिनभर छाई रही बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, दिनभर छाई रही बदली
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी के पास हाइवे पर कोहने की धुंध के बीच निकलते वाहन। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। आधा नवंबर माह बीतने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गुरुवार को दिन भर बदली छाई रही, धूप के दर्शन नहीं हुए। इससे मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड बनी रही। शाम के समय सड़कों पर कोहरा भी नजर आया। बदली छाई होने के चलते देर शाम को सड़कों पर कोहरा पड़ने लगा। जिसके चलते सीतापुर लखनऊ बाईपास से होकर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई। कोहरे के कारण वाहनों की कतारें भी दिखाई दी। लंबा सफर तय करने वाले वाहन चालकों को कोहरे के कारण आवागमन में दिक्कतें आई।
ठंड धीरे धीरे अब जोर पकड़ रही है, तापमान में गिरावट आने लगी है। गुरूवार को सुबह से ही मौसम में काफी ठंडी बनी रही। रोजाना की तरह करीब नौ बजे तक ठीकठाक धूप निकल आती थी, लेकिन गुरूवार को ऐसा नहीं हुआ। मौसम को देखकर लगा कि दोपहर बाद धूप निकल आएगी, लेकिन पूरा दिन बदली ही छाई रही। सीजन में पहली बार लोग दोपहर में भी गर्म कपड़ों के साथ वाहन चलाते हुए दिखे।
देर शाम ठंड में भी इजाफा हो गया, सड़कों पर कोहरा दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह मौसम रहेगा, आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ती चली जाएगी।
विज्ञापन
गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री
ठंडक होने की वजह से बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। दिन भर बदली छाई रहने से लालबाग बाजार में कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर सहित ऊनी कपड़े खरीदते हुए नजर आए। कपड़ा व्यापारी मोहित ने बताया अन्य दिनों की अपेक्षा गुरूवार को गर्म कपड़ों की अधिक बिक्री हुई है।