Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   We will also form the government in alliance: Aradhana

गठबंधन के साथ सरकार भी बनाएंगे : आराधना

Sat, 21 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
We will also form the government in alliance: Aradhana
सीतापुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का शुक्रवार को लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय सीतापुर बाईपास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मंडलीय दौरे कर रही है। झांसी मंडल के बाद शुक्रवार को शाहजहांपुर और शनिवार को आगरा मंडल का दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव ही नहींं वरन सरकार भी बनाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए संगठन को मजबूत करने के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य भी बनाया जा रहा है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत विकल्प के रूप में उतरा जा सके। चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन में सकारात्मक बातचीत चल रही है। नेतृत्व स्तर पर चर्चा जारी है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुटी है। बागेश्वर धाम की कथा और धर्म-राजनीति से जुड़े सवाल पर आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति की है। कांग्रेस की विचारधारा धर्म, जाति और बिरादरी के आधार पर नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed