फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Waves advancing towards inhabited areas; panic in 27 villages.

Sitapur News: आबादी की ओर बढ़ रहीं लहरें, 27 गांवों में दहशत

Sun, 02 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Waves advancing towards inhabited areas; panic in 27 villages.
रेउसा में बढ़ रहा सरयू का जलस्तर। संवाद
रामपुर मथुरा/रेउसा। सरयू व शारदा नदी में उफान से गांजर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सरयू का जलस्तर शनिवार को 10 सेंटीमीटर बढ़कर 118.20 मीटर पर पहुंच गया। पानी अब खतरे के निशान 119 मीटर से सिर्फ 80 सेंटीमीटर नीचे है। शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 135.49 मीटर से 0.54 मीटर नीचे बह रहा है। बाढ़ के पानी से करीब 280 बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन


लहरों ने आबादी की ओर रुख कर लिया है। रामपुर मथुरा में 15, जबकि रेउसा इलाके में 12 गांव बाढ़ के मुहाने पर पहुंच गए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, बैराजों से शनिवार को 3.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंगरौरा स्थित मीटर गेज पर शनिवार को सरयू का जलस्तर 118.20 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को जलस्तर 118.10, जबकि बृहस्पतिवार को 117.80 मीटर था। पिछले दो दिनों में जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण कुछ जगहों से नदी का पानी बाहर निकलकर खेतों में भर रहा है। बाढ़ के पानी से करीब 150 बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबाकुटी, प्यारेपुरवा व निरंजनपुरवा के किसानों ने बताया कि बाढ़ लगातार फसलों को चपेट में ले रही है। लहरें अब अखरी, नागेश्वरपुरवा, बाबाकुटी से महज 30 मीटर जबकि सोतीपुरवा, जगरूप पुरवा, कनरखीघाट, बक्शीपुरवा, फतेपुरवा, मिश्रण पुरवा, निरंजनपुरवा, मिश्रनपुरवा से करीब 100 मीटर दूर हैं। पानी लगातार आबादी की ओर बढ़ रहा है। इससे लोग सहमे हुए हैं।

रेउसा इलाके में करीब 130 बीघा फसलें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। पुलिस चौकी गौलोक कोडर व राजू गैस एजेंसी के पास लहरें हिलारें मार रही हैं। पासिनपुरवा, गार्गीपुरवा, दुर्गापुरवा, लोधनपुरवा, मेवड़ी छोलहा, गोड़ियन पुरवा, श्रीरामपुरवा, रतनगंज, गवड़ी बजहा समेत 12 गांव बाढ़ के मुहाने पर हैं। इन गांवों से 100 मीटर दूर पानी पहुंच चुका है। लहरें धीरे-धीरे गांवों की ओर बढ़ रही हैं।

प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, गुड्डू, रामसरन, इंदल, प्रमोद, श्यामसुंदर आदि ने बताया कि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो किसी भी समय हालात बेकाबू हो सकते हैं।


---------

किस बैराज से छोड़ा गया कितना पानी

घाघरा बैराज- 1,23,073 क्यूसेक
शारदा बैराज- 1,35,054 क्यूसेक
बनबसा बैराज- 66,884 क्यूसेक



------------
गोमती का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ा
गोमती नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटों में 50 सेंटीमीटर बढ़ गया है। शुक्रवार को जलस्तर 118.80 मीटर था जो शनिवार को बढ़कर 119.30 मीटर पर पहुंच गया। पानी खतरे के निशान 123.10 मीटर से 3.80 मीटर नीचे है। गोमती का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो नैमिषारण्य का तटवर्ती इलाका बाढ़ की चपेट में आ सकता है।



-----------
पानी खतरे के निशान से नीचे
सरयू व शारदा नदियों के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है। तटवर्ती क्षेत्र पर टीमें लगातार निगाह बनाए हुए हैं।
-अनिल कुमार राम, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed