फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Waterlogging due to rain

Sitapur News: बारिश से जलभराव, लोगों का निकलना दूभर

Sun, 07 Jul 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 07 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain
सीतापुर। जिले में शनिवार को पूरे दिन रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। हालांकि, दोपहर में बारिश थमने पर निकली हल्की धूप ने उमस का अहसास कराया, लेकिन अगले ही पहर फिर बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। भारी बारिश से शहर में कचहरी, विकास भवन व तहसील परिसर समेत कई मोहल्लों की गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार को भी दिन में कई बार बारिश से शहर के रोडवेज बस स्टॉप, ट्रांसपोर्ट चौराहा, विकास भवन के सामने, दीवानी कचहरी, तहसील परिसर आदि जगहों पर जलभराव बना रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल गेट पर जलभराव से मरीजों व तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोहारबाग में त्रिकोणनाथ मंदिर के सामने वाली गली तालाब में तब्दील हो गई। शमशेर बाग, मुंशीगंज, खूबपुर, आवास विकास आदि मोहल्लाें में रास्ते जलमग्न हो गए। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें हुईं। पांच दिन बाद भी पालिका प्रशासन जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से किसान खुश
किसानों की मानें तो पिछले पांच दिनों से जिले में हो रही बारिश खरीफ फसलों के लिए अमृत के समान हैं। बरसात से गन्ना, मेंथा और धान की फसल को सबसे अधिक फायदा पहुंच रहा है। वहीं, धान की रोपाई भी तेज हो गई है। बारिश से किसान खुश हैं।



बरगद का पेड़ गिरा, दो ऑटो क्षतिग्रस्त
शहर में श्यामनाथ मंदिर वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास लगा विशालकाय बरगद का पेड़ भारी बारिश के चलते शनिवार की दोपहर बाद धराशायी हो गया। चपेट में आकर कांशीराम काॅलोनी निवासी होरीलाल समेत दो लोगों के ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ा हादसा टलने से लोगों ने राहत की सांस ली।



नाला चोक, सड़क बनी दरिया
सकरन (सीतापुर)। कस्बे में पानी की निकासी के लिए बनवाया गया नाला चोक हो गया है। बारिश का पानी सड़क पर भरता है। शनिवार को हुई मूसलाधार बरसात से कस्बे में सड़क दरिया बन गई। आर्यावर्त बैंक के पास से यादव मेडिकल स्टोर तक करीब तीन सौ मीटर रोड पर बरसात का पानी भर जाने की वजह से राहगीरों को निकलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पडा। कस्बा निवासी मनोज कुमार, शत्रोहन लाल, रक्षपाल, परशुराम, दिनेश कुमार आदि ने चोक पड़े नालों की सफाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed