फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water supply will be available till 4 pm on Holi

Sitapur News: होली पर शाम 4 बजे तक होगी जलापूर्ति

Wed, 12 Mar 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Water supply will be available till 4 pm on Holi
गोंडा। नगर पालिका प्रशासन ने भी होली की तैयार पूरी कर ली है। शहर में बने 86 होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई कराकर चूना का छिड़काव कराया गया है। शहर के लोगों की जरूरत के लिए शुक्रवार भोर चार बजे से शाम चार बजे तक अनवरत जलापूर्ति होगी। इसके लिए पंप ऑपरेटर्स को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शहर के 27 वार्डों में 12 ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति की जाती है। पंप ऑपरेटर्स को होली के एक दिन पहले बृहस्पतिवार शाम तक सभी टैंकों को फुल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बिजली कटौती होने पर जनरेटर से पंप चलाए जाएंगे। होली के दिन शुक्रवार भोर चार बजे से शाम चार बजे तक अनवरत जलापूर्ति की जाएगी। शाम चार से पांच बजे तक एक घंटे के लिए पंप बंद किए जाएंगे। इस दौरान एक घंटे जलापूर्ति भी बंद रहेगी। इसके बाद पांच से रात दस बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। बताया कि शहर के 86 होलिका दहन स्थल की साफ सफाई कराकर चूना का छिड़काव करा दिया गया है। होलिका दहन होने तक सफाई नायकों की वहां ड्यूटी लगाई गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर दोबारा सफाई कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed