{"_id":"5d2a1ef78ebc3e6d22782892","slug":"water-logging-in-the-main-market-sitapur-news-lko4705418187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार में जलभराव, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार में जलभराव, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। विकासखंड रेउसा के ग्राम सेवता की मुख्य बाजार की जलनिकासी अवरुद्ध है। जिससे मुख्य मार्ग पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवता का मुख्य मार्ग खरौंहा से खुरवलिया मुख्य बाजार, मां सोनासरि देवी मंदिर के सामने से होकर निकलता है।
इस रास्ते पर राहगीरो का पैदल निकलना भी दूभर है। मंदिर के मुख्यद्वार के सामने जलभराव से पूरे कस्बे की सूरत ही बदल गई है। यही नहीं सेवता के कटरा मोहल्ला जनकपुर मेन बाजार के रास्ते भी जलमग्न हो गए है। इस रास्ते पर लोग निकलने से कतरा रहे हैं।
राजकुमार तिवारी का कहना है कि पूरे प्रधानी के कार्यकाल में प्रधान द्वारा बाजार का नाला एक बार भी साफ नहीं कराया गया है। बाजार के दुकानदार जलभराव से परेशान है। नाले पर पत्थर न होने से बाजार का कचरा भी इसी में इकट्ठा होता है जिससे नाला जाम हो गया है।
विज्ञापन
किसी के गिरने की भी आशंका रहती है। रामसिंह कहते है कि नाले की सफाई न होने से हल्की बारिश में भी यहां पर जलभराव हो जाता है। इसे लेकर प्रधान से कई बार शिकायत की गई। प्रधान पति राजाराम अवस्थी का कहना है कि विधायक ने इस मार्ग को पीडब्लूडी से बनवाने की बात कही थी। जिससे ग्रामसभा से नहीं बनवाया गया है।