फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   water line

नए साल में घर-घर पहुंचेगा ‘अमृत’

Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
water line
सीतापुर। शहरवासियों के लिए नया साल ‘अमृत’ लेकर आएगा। शहर में बहुप्रतीक्षित अमृत योजना मार्च तक पूरी हो जाएगी। इससे पूरे शहर में वाटर सप्लाई शुरू हो सकेगी। शहर के हर घर तक शुद्ध पानी की आपूर्ति चालू हो जाएगी। करीब दो वर्षों से शहर में चल रही योजना का काम अंतिम’ चरण में पहुंच चुका है। 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। बचा काम तीन माह में पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे शहर की करीब दो लाख आबादी को इसका फायदा मिलेगा। उनकी पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

सीतापुर नगर पालिका का चयन केंद्र सरकार की अमृत योजना में हुआ था। इस योजना के तहत पूरे शहर को वाटर सप्लाई से जोड़ा जाना है। हर घर तक वाटर सप्लाई पहुंचाई जाएगी। जल निगम ने पूरे शहर को जोड़ने के लिए दो फेज में बांट दिया हैं। प्रत्येक फेज को छह जोन में बांटा है। पहले फेज में जहां पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं दूसरे फेज की प्रगति कुछ धीमी चल रही है। इस फेज में कई जगहों पर जमीन विवाद के चलते काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

फिर भी उम्मीद है दूसरा फेज भी अपने नियत समय पर पूर्ण हो जाएगा। पहले फेज में 66 किलोमीटर वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जानी है। जिसमें अब तक 32 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछ चुकी है। दूसरे फेज में 62 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। जिसमें अब तक 31 किलोमीटर की लाइन पूर्ण हो चुकी है। दोनों फेज का काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। इससे उम्मीद है मार्च माह तक शहरवासियों को पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के लिए दो फेजों में बांटा गया शहर
पेयजल आपूर्ति के लिए शहर को दो फेजों में बांटा गया है। पहले फेज को छह जोन में बांटा गया हैं। पहले जोन मेें मुंशीगंज, जनकपुरी, तरीनपुर शामिल है। दूसरे जोन में मिरदहीटोला, चौबेटोला, शेखसरायं है। दूसरा जोन ए में कोट, कोहना चौकी है। तीसरेे जोन में टाउनहाल, प्रेमनगर, वैदही वाटिका है। चौथे जोन में लालबाग शामिल है। पांचवें जोन में सिविल लाइन, बैजनाथ कॉलोनी व ऑफीसर कॉलोनी शामिल हैं। छठे जोन में लक्ष्मनपुर, नवीन चौक है।
दूसरे फेज में भी छह जोन है। पहले जोन में लोहारबाग, ग्रीकगंज, दूसरे जोन में विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर, घूरामऊबंगला है। तीसरे जोन में सदर बाजार, सुदामापुरी व हुसैनगंज है। चौथे फेज में आवास विकास, बेगमबाग, पांचवे फेज में ग्वालमंडी, आनंद नगर, स्वरुपनगर है। छह जोन में इस्माइलपुर, खूबपुर, गल्ला मंडी व हेमपुरवा को शामिल किया गया हैं।
पहले फेज में ये हुए काम
पहले फेज में सात नए नलकूप रिबोर हो गए है। सात नए लग चुके है। दो भूमिगत जलाशय बनने थे। जिसमें दोनों का 70 फीसदी काम पूर्ण हो गया है। तीन शिरोपरि जलाशय बनने है। जिसमें तीन का काम चल रहा है। 60 फीसदी काम पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार दूसरे फेज में नौ नलकूप रिबोर होने है। सात रिबोर हो चुके है। नए पांच में चार नलकूप लग चुके है। तीन भूमिगत जलाशय में एक बन रहा है। दो का काम बाकी है। तीन शिरोपरि जलाशय बनने है। दो का काम चल रहा है। तीसरा खूबपुर में जगह न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। सदर बाजार में भूमिगत जलाशय के लिए जमीनी विवाद चल रहा है।

दो फेज में तेजी से काम चल रहा है। पहले फेज जल्द पूरा होगा। दूसरे फेज में कई जगहों पर विवाद के चलते कुछ देर हो सकती है। उम्मीद है मार्च माह तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
- रामसनेही, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed