फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   water level increase in river

फिर उफनाई नदियां, पानी से घिरे दस गांव

Fri, 13 Sep 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
water level increase in river
रेउसा (सीतापुर)। घाघरा व शारदा नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बदस्तूर जारी है। नदियां शुक्रवार को एक बार फिर उफना गई। जिससे 10 गांव फिर पानी से घिर गए हैं। गौलोक कोडर के कई मजरों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन

रास्ते डूबने से कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। हालांकि जलस्तर बढ़ने से कटान थम गया है। वहीं, शुक्रवार को बैराजों से फिर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी नदियों में उफान लाकर तटीय क्षेत्र में तबाही मचा सकता है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर भारी बारिश और बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी से घाघरा व शारदा के जलस्तर में फिर वृद्धि नजर आने लगी है। उफनाई नदियां अपने दायरे से निकलकर आबादी के करीब पहुंच गई हैं। शुक्रवार को फौजदार पुरवा, चौकी पुरवा, दर्जिनरेती, दुर्गापुरवा, लोधन पुरवा, ताहपुर, जटपुरवा, कोनी समेत 10 गांव पानी से घिर गए। इन गांवों के रास्ते पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के सैकड़ों ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। रास्तों पर पानी भरा होने से आवागमन में खतरा भी रहता है। बिसवां तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को तीनों बैराजों से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। लेकिन बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed