फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water enters homes; affected residents block highway.

Sitapur News: घरों में भरा पानी, पीड़ितों ने जाम किया हाईवे

Wed, 30 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 30 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water enters homes; affected residents block highway.
सीतापुर। शहर में उफनाई सरायन नदी की बाढ़ लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शहरी इलाके के करीब 15 मोहल्ले बाढ़ की चपेट में हैं। कई प्रमुख मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। सैकड़ों घरों में पानी भरने से लोग आश्रय स्थल के अलावा परिचित व रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्वालमंडी के कई परिवार रेलवे ट्रैक के किनारे तंबू बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं। प्रशासन व पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

उधर, सरायन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से नाराज केशव ग्रीन सिटी के निवासियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे को पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंगलवार को नदी के पानी में हुई वृद्धि के बाद जलस्तर खतरे के निशान 131 मीटर को पार कर 134 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सरायन नदी का जलस्तर मंगलवार को 40 सेंटीमीटर और बढ़ा। बाढ़ के पानी से आलमनगर व दुर्गापुरवा के मुख्य मार्ग डूब गए हैं। तरीनपुर, अंसारीटोला, कमेला, लोनियानपुरवा, शास्त्रीनगर समेत 15 मोहल्लों में बाढ़ के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। घरों में पानी भर जाने के बाद कोई छत पर गुजर बसर कर रहा है तो किसी को घर छोड़ना पड़ा है। ग्वाल मंडी पुरानी आबादी नाले के पास तीन से चार फीट तक पानी भरा है। घरों के अंदर पानी पहुंचने से पंकज, विशाल, अशोक, रामदुलारी, मोहिनी, संजय आदि ने रेलवे ट्रैक के किनारे अस्थाई बसेरा बनाया है। पीड़ितों का कहना है कि यहां अभी तक किसी तरह की कोई मदद नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार सुबह बाढ़ प्रभावित शास्त्रीनगर, नई बस्ती व लोनियनपुरवा का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

डीएम ने पीएसी बटालियन सक्रिय कर रेस्क्यू अभियान भी शुरू कराते हुए प्रभावित इलाकों के लोगों से आश्रय स्थल व रैन बसेरों में जाने की अपील भी की है। प्रशासन के मुताबिक अब तक 600 से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों ने विभिन्न आश्रय स्थलों में शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed