फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   water discharged into the river

घाघरा की कटान से बढ़ी दुश्वारियां

Sun, 28 Jun 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 28 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी के जलस्तर में उफान आ रहा है। नदी ने तटीय क्षेत्रों में कटान करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों की मदद के लिए चार वाहन लगाए हैं। इन वाहनों से गांव के लोग गृहस्थी का सामान समेट सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रेउसा से होकर गुजरने वाली शारदा व घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बनबसा बैराज से 86 हजार क्यूसेक व शारदा बैराज से 65 हजार क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया है। यह पानी तेजी से सीतापुर की तरफ बढ़ रहा है। इससे घाघरा नदी ने गोड़ियन पुरवा व निर्मलपुरवा में कटान शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नदी का पानी गांव के बेहद करीब आ गया है। इस वजह से बिसवां एसडीएम सर्वेश कुमार गुप्ता ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मदद के लिए दोनों गांवों में लगाया है। गांव के लोग ट्रॉलियों में घरेलू सामान समेटकर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को गोड़ियन पुरवा केे मिश्रीलाल, रामदयाल, बदलू, बलराम, संतोष, किशोर, कमलेश, राम लखन, बाबूराम, पैकरमा, बांके व निर्मल पुरवा में सोहन लाल, दुआदीन व कई अन्य के घर नदी की कटान की भेंट चढ़ गए। गृहस्वामी घरेलू सामान समेटकर वहां से पलायन की तैयारी कर रहे थे। नदी में तेजी से बढ़ते जल स्तर के कारण ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गईं हैं। लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं।

घाघरा के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर ने रेउसा-बहराइच मार्ग पर बने रहे चहलारी घाट पुल के निर्माण कार्य की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। पुल के नीचे काम कर रहीं क्रेन, ट्रक व बुलडोजर को कार्यदायी संस्थाओं ने हटा लिया है। पुल का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।  


एसडीएम बिसवां ने कहा कि बैराजों से अभी इतना पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे बाढ़ जैसी नौबत आ जाए। अभी बाढ़ के कोई संकेत नहीं हैं। जिन गांवों में नदी कटान कर रही है। वहां ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने के लिए चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाई गईं हैं। ताकि कोई जनहानि न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed