{"_id":"617d97012bab7916a266d6e3","slug":"watchman-died-due-to-tractor-collision-sitapur-news-lko602516178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से चौकीदार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से चौकीदार की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को बाइक सवार थाने के चौकीदार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के पिपरीशादीपुर निवासी रामेंद्र (35) थाने का चौकीदार था। चौकीदार अपने साथी कलेक्टर (30) के साथ बाइक पर सवार होकर संचरहा गए थे, जहां से वापस आते समय पिसावां इलाके में सेरवाडीह के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही रामेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को पिसावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बाताया हादसे में थाने के चौकीदार की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।