Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wasim Bano changed the picture of Goria Prahladpur

Sitapur News: वसीम बानो ने बदल दी गोरिया प्रहलादपुर की तस्वीर

Wed, 12 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wasim Bano changed the picture of Goria Prahladpur
लहरपुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरिया प्रहलादपुर की ग्राम प्रधान वसीम बानो ने अपनी 26 वर्षों की प्रधानी में गांव की तस्वीर बदल दी है। महिला सुरक्षा व महिलाओं की आर्थिक संपन्नता की दिशा में काम कर ग्राम पंचायत को रोल मॉडल के तौर पर विकसित किया है। इस ग्राम पंचायत का पंचायत सशक्तीकरण व जवाबदेही इंडेक्स और पंचायत एक्सीलेंस इंडेक्स 2.0 में बेहतर प्रदर्शन सामने आया है।
विज्ञापन

उनकी मेहनत के कारण पंचायत राज निदेशालय ने लखनऊ में 14 नवंबर को प्रस्तावित महिला हितैषी पंचायत का न्यौता भी भेजा है। इसमें वसीम बानो अपने अनुभव साझा करेंगी।महिला प्रधान ने बताया कि वर्ष 1995 में पति अब्दुल मुबीन पहली बार गांव के प्रधान बने थे। वर्ष 1999 में उनकी हत्या हो गई। इसके बाद जनता ने उन्हें प्रधान चुना। वर्ष 2005 तक प्रधान पद पर कायम रहीं। वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य के पद पर निवार्चित हुईं। उसके बाद वर्ष 2012 से वर्तमान में प्रधान पद पर काबिज हैं। बताया कि पति हमेशा ग्रामीणों के हित को आगे बढ़ाते थे। उन्हीं की प्रेरणा से कभी किसी अवार्ड या पुरस्कार के लिए सोचे बिना निस्वार्थ भाव से अपने काम को अंजाम दे रही हूं। (संवाद)
विज्ञापन




सुबह से ही लग जाती है चौपाल



वसीम बानो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए कृत संकल्प रहती हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ग्रामसभा में सीसीटीवी कैमरे, सामुदायिक शौचालय, कोतवाली परिसर में आने वाली महिलाओं के लिए शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की है। हर दिन सुबह ग्राम पंचायत में चौपाल लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीण महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर आती हैं। जिसका मौके पर निस्तारण भी होता है। महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं को भी इस चौपाल में सुना जाता है। साथ ही ग्राम पंचायत की निर्धन महिलाओं की लड़कियों की शादी के लिए भी निजी संसाधनों से 15 हज़ार तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

महिला सुरक्षा के लिए गोष्ठी का आयोजन भी
प्रधान वसीम बानों ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 7 सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूह गठित किये हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमित तौर पर गोष्ठी का आयोजन भी किया जाता है। वह अपनी ग्राम पंचायत में बालिका शिक्षा के लिए जागरूक करने के साथ-साथ बाल-विवाह व दहेज जैसी कुरीतियों से दूर रहने के लिए जागरूक बनाने की मुहिम भी संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed