फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   warning

ईओ समेत तीन अफसरों को डीएम ने दी अंतिम चेतावनी

Fri, 13 Sep 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
warning
सीतापुर। शासन की सख्ती के बावजूद अफसरों की लेटलतीफी की आदत नहीं बदल रही है। अधिकारी जनसमस्याओं को निस्तारण में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके लिए पहले भी इन अधिकारियों का वेतन रोका जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं रवैया न बदलने पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका सीतापुर ईओ समेत तीन अफसरों को अंतिम चेतावनी जारी की है। नोटिस भेज कर तीन दिनों के भीतर डिफॉल्टर संदर्भों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक निस्तारण न होने पर कार्यवाही के लिए विभागाध्यक्ष को प्रकरण संदर्भित किया जाएगा।
विज्ञापन

जन सुनवाई संदर्भ मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना से आच्छादित है। संदर्भों की समीक्षा उच्च स्तर पर लगातार की जाती है। 29 अगस्त को की गई समीक्षा के दौरान नगर पालिका सीतापुर से संबंधित सात प्रकरण व नौ सितंबर को कुल 23 प्रकरण समय सीमा समाप्त होने पर भी लंबित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदर्भोँ का समयबद्ध निस्तारण न किए जाने पर डीएम अखिलेश तिवारी ने ईओ जीपी पांडे को 29 अगस्त को सचेत किया था। डीएम ने दोबारा ईओ सीतापुर को अंतिम रूप से सचेत करते हुए डिफॉल्टर व लंबित मामलों का तीन दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पोर्टल पर फीड कर अवगत कराने को भी कहा है।

उन्होंने कहा यदि इस समयावधि में संतोषजनक निस्तारण नहीं किया जाता है तो कार्यवाही के लिए प्रकरण निदेशक स्थानीय निकाय को संदर्भित कर दिया जाएगा। इसी प्रकार डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकार अजय कुमार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह को भी अंतिम चेतावनी दी है। इसकी प्रति मंडलायुक्त को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed