{"_id":"66a3fab62deeec0dc702d214","slug":"voting-will-be-held-at-113-booths-sitapur-news-c-102-1-slko1052-116729-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 113 बूथों पर होगा मतदान, 56 उम्मीदवार ठोक रहे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 113 बूथों पर होगा मतदान, 56 उम्मीदवार ठोक रहे ताल
Sat, 27 Jul 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में ग्राम पंचायत के उपचुनाव के लिए छह अगस्त को मतदान होगा। 12 प्रधान संग कुल 16 पदों पर 56 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला छह अगस्त को संबंधित क्षेत्र के मतदाता बैलेट में कैद करेंगे। इस दिन सुबह सात से शाम पांच बजे तक 113 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर पोलिंग बूथों पर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
पंचायत के रिक्त पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू की गई। 24 जुलाई को उम्मीदवारी वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य किया गया। संबंधित प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार शुरू कर दिया। इसमें 12 प्रधान, तीन बीडीसी और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान छह अगस्त को होगा। 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
हरगांव ब्लॉक में रिक्त एक जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 64 बूथ बनाए गए हैं। बीडीसी के लिए रिक्त तीन पदों के लिए 10 बूथों पर मतदान होगा। जबकि प्रधान के 12 पदों के लिए 39 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीएल भार्गव ने बताया कि पंचायत के रिक्त 16 पदों के चुनाव के लिए 113 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक आनंद ने दिए हैं।