मतदाता बनने के लिए एक लाख फॉर्म जमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर रविवार को विशेष दिवस का आयोजन किया गया। जिले की सात तहसीलों के 3167 बूथों पर बीएलओ व पदाभिहीत अफसरों ने लोगों के आवेदन लिए। 15 सितंबर से चल रहे अभियान में नाम बढ़ाने को लेकर एक लाख आवेदन आ चुके हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण कार्य करा रहा है। यह कार्य 15 नवंबर तक किया जाना हैं। रविवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
बूथों पर लोगों ने नए मतदाता बनने, नाम व पता सही कराने व शामिल नामों पर आपत्ति को लेकर आवेदन किया। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन
आयोग मतदाता सूची के दुरुस्तीकरण का अभियान चला रहा है।
इसके तहत लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ ही शुद्धि का कार्य भी किया जा रहा है, जो मतदाता अपने नाम की भाग संख्या में परिवर्तन चाहते हैं, उनके भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
एडीएम आरके तिवारी ने बताया कि जिले की तहसीलों में यह कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, अब तक डेढ़ लाख के करीब आवेदन आ चुके हैं, जिसमें एक लाख के करीब आवेदन नाम बढ़ाने के लिए आए हैं।
उन्होंने बताया यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा, जिसमें लोग मतदाता सूची का हिस्सा बना सकते हैं। रविवार को जिले की सातों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों ने अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण भी किया। नोडल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गए।