फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Voter ID card given to new young voters

नए युवा वोटरों को दिए मतदाता पहचान पत्र

Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Voter ID card given to new young voters
जीआईसी सभागार में मतदाता दिवस पर युवा मतदाताओं को वोटर गाइड देते डीएम विशाल भारद्वाज। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय इंटर कालेज के कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए गए। बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ और स्वीप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अफसरों को सम्मानित किया गया। डीएम ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं मतदाता जागरूकता से संबंधित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम विशाल भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित कर और माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह न सिर्फ स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, बल्कि अपने अभिभावकों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही एक मजबूत लोकतंत्र की नींव तैयार करें। उन्होंने सभी को मतदान के लिए प्रेरित करते हए कहा, स्वस्थ्य लोकतंत्र की नींव में सभी अपना सहयोग करें। नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

डीएम ने हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट का शुभारम्भ किया। सेक्रेट हार्ट, हिन्दू कन्या पाठशाला, आरएमपी, विश्वम्भर दयाल इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, नाटक, पपेट शो आदि कार्यक्रमों का रोचक प्रस्तुतीकरण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, एसडीएम सदर अनिल कुमार, बीएसए अजीत कुमार, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी सहित संबंधित अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दिलाई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइंस में लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव की शपथ एसपी आरपी सिंह ने मातहतों को दिलाई। कप्तान ने कहा कि निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा और अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करें। इस मौके पर एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित, सीओ सुशील यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मतदाताओं को दिलाई शपथ
जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई ‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन के बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed