{"_id":"646bb44022c144d10c0e66b9","slug":"vomiting-increased-with-heat-patients-with-diarrhea-and-fever-sitapur-news-c-13-1-249787-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गर्मी के साथ बढ़े उल्टी, दस्त-बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गर्मी के साथ बढ़े उल्टी, दस्त-बुखार के मरीज
Mon, 22 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 22 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज आ रहे ढाई हजार मरीज, दवा से लेकर जांच केंद्र तक लगी लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। गर्मी का सितम बढ़ रहा है तो मरीज डिहाईड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। तेज धूप उनकी त्वचा को झुलसा रही है। सोमवार को ओपीडी में इस तरह के करीब तीन सौ मरीज पहुंचे। वायरल फीवर व पेट दर्द की समस्या से पहुंचने वाले मरीजों की तादाद भी काफी अधिक रही। इससे हर तरफ भीड़ नजर आई। दवा से लेकर जांच केंद्र तक लाइनें लगी रहीं। इससे मरीज को घंटों इंतजार के बाद इलाज मुहैय्या हो सका।
इस समय गर्मी सितम ढा रही है। पारा 41 के पार पहुंच गया है। ऐसे में बीमारियों में इजाफा हुआ है। इस समय मौसम जनित बीमारियों के अधिक मरीज आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब ढाई हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। अगर फिजीशियन की बात की जाए तो करीब तीन सौ मरीज आए। इन मरीजों में अधिकतर डिहाईड्रेशन का शिकार थे। साथ ही इनको वायरल फीवर के साथ ही उल्टी व दस्त भी आ रहे थे। इसके अलावा त्वचा रोग संबंधित बीमारियों के भी करीब एक सैकड़ा मरीज आए। मरीज रामनरेश ने बताया चेहरे पर दाने निकल आये है। कई बार दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है। उदित ने बताया खुजली बहुत अधिक परेशान कर रही है। मरीजों की बढ़ती तादाद के कारण अस्पताल में हर तरफ काफी भीड़ नजर आई।
महिला वार्ड के बेड रहे फुल
जिला अस्पताल के महिला वार्ड के सभी बेड फुल हो गए हैं। सोमवार को बेंच पर लेटकर मरीजों ने इलाज करवाया। एक दिन पहले चिल्ड्रेन वार्ड के भी बेड फुल हो गए थे। इससे मरीजों को यहां पर इलाज करवाना भी कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
यह बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया गर्मी अधिक हो रही है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। गले को सूखने न दे। थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहे। बाहर निकलने पर सर पर गमछा व टोपी लगा ले। बाहर से आने पर तुरंत पानी न पिएं। घर पर ओआरएस रखें। उल्टी व दस्त की शिकायत पर इसे पीएं। अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श के अनुसार ही इलाज करवाएं।
मरीजों की संख्या बहुत अधिक हो रही है। इसकी वजह से बेड की किल्लत है। इस समय गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों की मरीज अधिक आ रहे है। -डॉ. आरके सिंह, सीएमएस