फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vomiting and diarrhea patients increased in CHC Sanda

Sitapur News: सीएचसी सांडा में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Tue, 04 Jun 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 04 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients increased in CHC Sanda
सांडा (सीतापुर)। बढ़ते तापमान के साथ ही सीएचसी सांडा में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। उल्टी, दस्त और बुखार के अधिक मरीज आ रहे है इन मरीजों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें भर्ती करके चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर लू से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. दीपांशु शुक्ला ने बताया कि मई व जून में लू का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके चलते बीमारियां भी ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। अत्यधिक गर्मी और उमस विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए जोखिम पैदा कर रही हैं। इसके चलते सीएचसी में रोजाना ओपीडी में 300 के करीब मरीज आ रहे हैं। इनमें 50 फीसदी से अधिक उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने सलाह देते हुए बताया कि पानी अधिक पिएं। खुले में कार्य करने पर चेहरा, हाथ पैर को गीले कपड़े से ढके रहें। छाते के प्रयोग के साथ घर में बने पेय नींबू-पानी व छाछ इत्यादि का प्रयोग करें। पेट में मरोड़, घमोरियां, शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई जैसे लक्षण होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed