फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   vitamin supplements will be administered to children by campaign

अभियान चलाकर बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन की खुराक

Sat, 05 Dec 2015 11:03 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
उन्होंने कहा दिसंबर माह में टीकाकरण के साथ 9 माह से एक साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को भी आच्छादित किया जाएगा। इसके अलावा आयोडीन नमक के सेवन का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण किया जाएगा। इसके लिए एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व आशा बहुएं लगाई गई हैं। वह इसकी सूची बनाकर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य पर मुहैया कराएंगी। छह माह के बच्चों के लिए स्तनपान के लिए भी जागरूकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया इस माह का उद्देश्य रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि करना, रतौंधी से बचाव, कुपोषण से बचाव व उपचार, आयोडीन नमक के प्रयोग से बच्चों में मानसिक विकलांगता में कमी, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर में कमी लाना। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सघन पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा टारगेट अनुसार बच्चों का यह खुराक अवश्य पहुंचा दी जाए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह, सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल, जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी केके शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed