फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   villager murdered

ग्रामीण को मार डाला

Sun, 21 Jun 2015 11:38 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

खैराबाद के अकबरगंज गांव में शनिवार दोपहर नरेश (55) की गोद ली गई बेटी नीतू (12) गांव में लगे पेड़ से जामुन तोड़ने गई थी। इसी दौरान वहां गांव के ही राजू का छह साल का बेटा रवि भी पहुंच गया।

विज्ञापन


रवि ने जामुन तोड़ने को कहा तो नीतू ने पेड़ पर पत्थर चला दिया। अचानक वह पत्थर रवि के सिर पर जा लगा, जिससे वह चोटिल हो गया। यह देख रवि का पिता राजू भी पहुंच गया और नीतू को मारने दौड़ा।
विज्ञापन


तभी नीतू के परिवारीजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। नरेश की पत्नी कुंवारा का कहना है कि दोपहर को तो मामला शांत हो गया, लेकिन देर शाम उसका पति दवा लेकर वापस घर जा रहा था। तभी रास्ते में राजू ने उसके पति को देखकर गालियां देनी शुरू कर दीं। जिसके चलते दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवारा का आरोप है कि बात बढ़ने पर राजू ने लाठी, डंडो से उसके पति पर हमला कर दिया, पति बचने के लिए भागा तो राजू ने पत्थर फेंक कर मार दिया, जिससे उसके पति के नाक पर पत्थर जा लगा। पत्थर लगते ही वह गिरकर मरणासन्न हो गया। आननफानन उसे खैराबाद के बीसीएम हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला ने राजू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


एसओ केके मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली मारपीट हुई थी। मृतक बीमार चल रहा था। झगड़े में अटैक पड़ जाने के कारण नरेश की मौत हुई है। एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed