{"_id":"6a70e11c6357f121e4037864","slug":"villager-injured-in-wild-animal-attack-sitapur-news-c-102-1-stp1002-161410-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण जख्मी
Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां वन रेंज के थानगांव इलाके में जंगली जानवर की दहशत थम नहीं रही है। रविवार देर रात झुन्डीपुरवा मजरा रामीपुर गोड़वा निवासी रामदयाल (33) घर से बाहर नित्यक्रिया करने गए थे। घर लौटते समय अचानक झाड़ियों से निकले जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। रामदयाल के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और जानवर को खदेड़ने का प्रयास किया।
इससे जंगली जानवर मौके से भाग निकला। हमले में घायल रामदयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वन विभाग से लोगों ने जंगली जानवर को शीघ्र पकड़ने तथा प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।