फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   village

सीतापुर: 21 आदर्श गांवों का विकास करने के लिए तैयार किया गया खाका

Sat, 18 Feb 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
village
सीतापुर। पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्व में चयनित 21 गांवों का सर्वे कराया गया है। परिवार स्तरीय उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकता के अनुसार सर्वेक्षण पुस्तिका तैयार की गई है। प्रत्येक गांव के विकास कार्यों को कराने के लिए इससे संकलित करते हुए फीड किया जा रहा है। इसके बाद समिति की ओर से इसकी कार्य योजना बनाकर धनराशि आवंटित होने पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पीएम आदर्श गांवों को विकास कराने के पहले वहां की स्थिति का आकलन किया जाता है। इसी के तहत पूर्व में चयनित 21 गांवों में यह कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगति रिपोर्ट संबंधी सर्वेक्षण पुस्तिका को जिम्मेदारों की ओर से ग्रामीणों से बात कर तैयार की गई है। यह कार्य 18 गांवों में पूर्ण हो गया है। सर्वेक्षण में पेयजल और स्वच्छता से संबंधित आंकड़े जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, समाज सुरक्षा, सडक़ें और आवास, बिजली और स्वच्छ ईंधन, कृषि संबंधी पद्धतियां, आर्गेनिक खेती, डिजिटलीकरण सहित अन्य कई बिंदुओं पर आंकड़े जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें फीड कर गांव की विकास योजना तैयार की जाएगी। इसे समिति से अनुमोदित कराने के बाद शासन को भेजा जाएगा। जिससे बजट का आवंटन हो सके। उसी के अनुरूप कार्य कराए जाएंगे। सहायक प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि सर्वेक्षण पुस्तिका के आधार पर फींडिंग की जा रही है। तीन गांव शेष रह गए हैं। शीघ्र ही विकास योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed