फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Village

15 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Village
रेउसा में कटान करती घाघरा नदी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी से शारदा व सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे गांजर के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कटान का सिलसिला बुधवार को थम गया। तीनों बैराजों से बुधवार को दो लाख सैंतीस हजार क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। इससे 15 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

ब्लॉक रेउसा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी घटने के बाद हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए थे कि नदियां फिर से उफनाने लगी हैं। पिछले तीन दिनों से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देख लोग फिर से बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित हैं। सरयू में पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके में बसे पासिनपुरवा, परमेश्वरपुरवा, दर्जिन रेती, मरेली आदि लगभग 15 गांव ऐसे हैं, जिन पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

अभी इन गांवों से पानी लगभग सौ मीटर की दूरी पर बह रहा है, लेकिन ग्रामीणों की माने तो जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो हालात किसी भी समय बिगड़ सकते हैं। उधर, बुधवार को बनवसा वैराज से 40 हजार 703 क्यूसेक, शारदा बैराज से एक लाख नौ हजार पैंतीस क्यूसेक तथा घाघरा बैराज से 87 हजार 476 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पानी गुरुवार दोपहर तक जिले में पहुंच जाएगा। इसके बाद नदियां और उफनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दायरे में बह रहीं नदियां
जिले की शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन गांजरी इलाके में हालात सामान्य हैं। नदियां अपने दायरे में बह रही हैं। कटान में कमी आई है। तटीय क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- अविचल प्रताप सिंह, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed