फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Village and block headquarters will be illuminated with high mast lights.

Sitapur News: हाईमास्ट लाइट से रोशन होंगे गांव और ब्लॉक मुख्यालय

Thu, 04 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Village and block headquarters will be illuminated with high mast lights.
सीतापुर। गांवों को जगमग करने के लिए जनप्रतिनिधियों की निधि से 158 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए सदर सांसद और विधायक ने अपनी निधि से हाईमास्ट की खरीद पर खर्च होने वाली धनराशि भी ग्राम्य विकास विभाग को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

जिले के तमाम गांवों में मार्ग प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नही हैं। इससे राहगीरों के साथ ही ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए सदर सांसद राकेश राठौर ने तीन किस्तों में 128 हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए अपनी निधि से खर्च होने वाली राशि जिला ग्राम्य विकास विभाग को उपलब्ध कराई है। एक हाईमास्ट लाइट करीब 1.75 लाख रुपये का खर्च आएगा। लाइटें लगवाने का काम भी कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मिश्रिख विकास खंड और खैराबाद में राधेलाल चौराहा के पास भी 6वें विद्युत हाईमास्ट लगाई जाएगी। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा। सदर विधायक राकेश राठौर गुरु ने भी अपनी निधि से 30 विद्युत हाईमास्ट लाइट लगाए जाने के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग को धनराशि उपलब्ध कराई है। हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए चिह्नित स्थलों की सूची भी संबंधित कार्यदायी संस्था को भेजी गई ताकि लाइट लगाने में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed