फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vigil at every corner in the city

शहर में चप्पे-चप्पे पर चौकसी

Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vigil at every corner in the city
सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को होने वाला चुनाव शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बनाई गई डीएम और एसपी की रणनीति कारगर साबित हुई। सुबह से शाम तक पूरा शहर सुरक्षा के अभेद्य किले तब्दील रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कहीं भी, कोई घटना न होने से पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने रणनीति तैयार की थी। डीएम व एसपी ने चुनाव के एक दिन पहले ही शाम को पुलिस लाइन में बैठक कर निष्पक्ष चुनाव का पाठ मातहतों को पढ़ाया था। मतगणना, मतदान स्थल से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

चुनाव में हर तरह की गड़बड़ी को रोकने और सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से एसपी आरपी सिंह ने चार सीओ, जिले के 28 में से 23 थानेदार, एक कंपनी पीएसी, 300 सिपाहियों को लगाया था। ये सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी सुबह से ही अपने प्वाइंटों पर तैनात हो गए थे। पूरे शहर में 15 प्वाइंट बनाए गए थे, जहां पर पुलिस फोर्स मुस्तैद थी। पुलिस की चुनाव को लेकर होने वाली हर छोटी से बड़ी गतिविधियों पर नजर थी। डीएम-एसपी भी लगातार चुनाव से संबंधित पल-पल की हर अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शहर की मंडी चौकी, कोट चौराहा, जीआईसी, आंख अस्पताल मार्ग, आरएमपी मोड़, रोडवेज चौराहा, पुलिस लाइंस, लालबाग, डाकखाना रोड, लोहारबाग, प्र्रेमनगर समेत 15 प्वाइंटों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चुनाव को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया गया।

शहर में ड्रोन से लगातार निगरानी होती रही। मतदान और मतगणना की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाल ने बताया कि कहीं कोई विवाद, घटना नहीं हुई। सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गहनता से चेकिंग के बाद ही लोगों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed